महापौर द्वारा गणतंत्र दिवस पर निगम प्रांगण में ध्वजारोहण

महापौर व आयुक्त द्वारा उत्कृष्ठ अधिकारियो व कर्मचारियो का सम्मान

सर्वेक्षण में जितने नवाचार हमने किए हैं वह जनता तक भी पहुंचे और जनता उसको आगे बढा़ने का काम करें – महापौर

इंदौर :दिनांक 26 जनवरी 2025। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।, इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव, आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं अन्य द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम अधिकारियो व कर्मचारियो का प्रशस्ति पत्र मोमेन्टो देकर पुस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके साथ ही मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में नगर निगम इंदौर के 02 सफाई मित्र श्री राहुल पिता मनोहर व श्रीमती ज्योति पति श्यामलाल सफाई मित्र को प्रशस्ति पत्र व चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्ग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ ही निगम अधिकारियो व कर्मचारियो की शुभकामना देते हुए, कहा कि संविधान प्रदत्त ताकत में एग्जीक्यूटिव लेजिसलेच्योर ज्यूडिशरी और देश का आम नागरिक सब मिलकर इस देश में देशभक्ति के भाव से अपना अपना कर्तव्य ईमानदारी से करते हुए आगे बढ़े वही सपना हमने संविधान को लागू करते समय देखा था और उस सपने को सही अर्थों में लागू कर कर दुनिया में एक मॉडल प्रस्तुत करने का काम यदि किसी ने किया है तो हमारे अपने इंदौर में और इंदौर की नगर पालिक निगम ने किया यह पूरे भारत में बड़ा उदाहरण है की नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि इंदौर की जनता सफाई मित्र साथी जब मिलकर स्वच्छता का संकल्प लेते हैं स्वच्छता के लिए नियम बनाकर उनको सही अर्थों में लागू करते हैं तो एक बार नहीं सात बार लगातार इंदौर देश में सफाई में नंबर वन आता है और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस विजन के साथ जिन नवाचारों के साथ जिस जोश और हौसले के साथ हम अभी काम कर रहे हैं हम आठवीं बार भी देश में नंबर वन आएंग।

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि सफाई के इस मूल आधार पर सर्वांगीण विकास के विचार के साथ फ्यूचर प्लानिंग के आकांक्षाओं पर बढ़ते हुए इस इंदौर को भविष्य के इंदौर की संकल्पना के साथ काम करने का जो संकल्प हमने लिया था वह भी हमने बहुत तेज गति से पूरा किया केवल 2 सालों में 2050 की नींव रखने का काम हमने करके दिखाया 2050 में कितना पानी लगेगा उसको लाने की व्यवस्था हमने पिछले दो सालों में करने की तैयारी की थी जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है 2050 में इंदौर की ट्रैफिक की दृष्टि से कितनी सड़कों को बनाना है कितने पुलों का निर्माण करना है इसकी आधारशिला भी हम तैयारी कर कर दो सालों में रख चुके है। सीवरेज ट्रीटमेंट की दृष्टि से बढ़ते हुए शहर की दृष्टि से जितना ड्रेनेज का नेटवर्क हमको आने वाले 20-25 सालों के लिए लगेगा उसकी भी आधारशिला हम रख चुके हैं हर दृष्टि से 2050 की तैयारी के लिए आगे बढ़ता हुआ यह इंदौर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को सच करके दिखाने वाला शहर है निर्णय लेने वाले और प्रभावी निर्णय लेने वाले मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के भजन के आधार पर अर्बन डेवलपमेंट को सही अर्थों पर जमीन पर उतरने वाला शहर अपना इंदौर है इंदौर की इंदौरीयत को इंदौरी भाव को अब दुनिया में अलग दृष्टि से देखा जाने लगा हमारा वेस्ट मैनेजमेंट का तरीका अब दुनिया के लिए सीखने की जगह

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि सिटी 51 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर ग्रीन सिटी की और आगे बढ़ रही है लेकिन इस क्लीन सिटी को ग्रीन सिटी को भविष्य की दृष्टि से डिजिटल और सोलर सिटी बनाने की भी जरूरत थी इसलिए हमें खुशी है कि 1 अप्रैल 2025 को हमारा अपना खुद का पोर्टल हम शुरू करने जा रहे हैं और केवल इतना ही नहीं एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज़ डिजिटल होंगे, ट्रांसपोर्ट सिस्टम पहले ही डिजिटल है जो इस तरीके से हर चीज ट्रांसपेरेंट होकर डिजिटल होगी, साथ ही 60 मेगावाट का सोलर पार्क जलूद में बन रहा है 23000 से ज्यादा घरों की छतो पर हम सोलर रूफटॉप लगा चुके हैं तो डिजिटल सिटी, क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी और सोलर सिटी इंदौर को हम सब के सपनों का इंदौर है जो लगातार पूरा हो रहा है लेकिन इन सब कामों को करने वाले हमारे निगम के कर्मचारी उनके अथक मेहनत और प्रयासों से ही यह काम संभव हो पता है और साथ ही हमारे जनप्रतिनिधि हर वार्ड में हमारे पार्षद साथी सुबह से लेकर रात तक जनता की सेवा को समर्पित रहते हैं कर्मचारियों के सहयोग से तय समय में काम होते हैं।

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि हमारे साथी जो विनियमितिकरण के लिए बचे हैं शासन स्तर पर मुझे विश्वास है कि आने वाले दो माह में शासन से अनुमति हमको मिलने वाली है और नए फाइनेंशियल ईयर 1 अप्रैल से हम प्रयास करेंगे कि जितने बचे हुए साथी हैं उनको भी विनियमितिकरण का लाभ दे दिया जाए लेकिन यह समय है नए संकल्पों का नवाचारों का और जनता तक अपने किए हुए काम को सही अर्थों में पहुंचने का इसलिए आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मैं आप सबसे एकमात्र आग्रह करना चाहता हूं की इंदौर की जनता को किए हुए कामों से हम अवगत कराये। जनता से मैं अपील करता हूं कि वैसे तो इंदौर शहर के नागरिक हर दृष्टि से अपना होमवर्क रोज करते हैं लेकिन जब परीक्षा होती है तब रिवीजन भी करना पड़ता है इसलिए इस बार के सर्वेक्षण में जितने नवाचार हमने किए हैं वह जनता तक भी पहुंचे और जनता उसको आगे बढा़ने का काम करें और आठवीं बार भी इंदौर एक दौर स्वच्छता में सिरमौर का हमारा संकल्प हम सब पूरा करेंगे इस संकल्प के साथ आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत सारी बधाई शुभकामनाए।

इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री शिवम वर्मा व अन्य द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय, झोनल अधिकारी श्री गितेश तिवारी, श्री विवेश जैन, श्री आनंद रैदास, श्री दिनेश प्रजापत, श्री किशन खुशीराम तोमर, श्री विनय जोशी, श्री राजु बोरकर, श्री राकेश रायकवार, सुश्री मनीषा राणा, श्री आशीष सोनी, श्री विनोद मुछाल, श्री महेन्द्रसिंह जयंत, श्री हिमांशु शुक्ला, श्री प्रमोद वारे, श्री लक्की यादव, श्री नरसिंह कौशल, श्री आशीष यादव, श्रीमती शशिबाला व्यास, श्री राजेन्द्र बागोरा, सुश्री प्रिति यदुवंशी, श्री मनीष पाल, श्री रामेश्वर प्रसाद पाठक, श्री शिवेन्द्र सिकरवार, श्री राजेश छोटेलाल, श्रीमती आशा पति सुरेश, श्रीमती सुनिता लोकेन्द्र, श्री राधेश्याम यादव, श्री महेश वर्मा, श्रीमती जीजीबाई पिता किशनलाल, श्री महेश कुमार सातोडिया, श्री आयुष शर्मा, श्री विजय सिंह, श्री ओमप्रकाश चौहान, श्री रवि चांदने, श्री विष्णु चांदने, श्री नरेश दुबे, श्री जुनेद आजम, श्री शशिकांत बागोरा, श्री मनोज चौहान, श्री सोहनसिंह परिहार, श्री राजकुमार यादव, श्री सुनिल पांडे, श्रीमती शीतल कुरील, श्री पवन मुन्नालाल परिहार, श्री सुभाष रायपुरे, श्री हितेश कानोडिया, श्री कृष्णा खत्री, श्री बहादुर परिहार, श्री विरेन्द्र ढेकणे, श्री राजपाल मेलाने को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

परेड की सलामी लेते हुए मुख्य मंत्री डा मोहन यादव

Sun Jan 26 , 2025
इंदौर में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like