दो व्यक्तियों के चेहरे पर एक्टीवेट हुए 1685 सिम कार्ड

सतना। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन फेस के अंतर्गत रामपुर बघेलान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया. महज 2 व्यक्तियों के चेहरे पर कुल 1685 सिम कार्ड एक्टीवेट कर दिए गए. यह फर्जीवाड़ा करने वाले 2 सेल्स एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर ऑपरेशन फेस यानी फेसियल रिकगनिशन टूल के माध्यम से फर्जी मोबाइल सिम की पहचान कर कार्रवाई संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं. इसी कड़ी में दूरसंचार विभाग द्वारा वर्ष 2020 से लेकर 2023 के बीच का वह डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसमें एक व्यक्ति के चेहरे पर 50 या उससे अधिक सिम एक्टीवेट हुए हैं. जिसके आधार पर राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय द्वारा रामपुर बघेलान पुलिस के साथ यह जानकारी साझा की गई कि उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति के चेहरे पर 1027 और दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर 658 सिम कार्ड एक्टीवेट हुए हैं. इस संबंध में संबंधित सेवा प्रदता कंपनी से संपर्क करने पर मालुम हुआ कि दो व्यक्तियों के चेहरे पर कुल 1685 सिम कार्ड एक्टीवेट करने के मामले में 2 सेल्स एजेंट राहुल सेन उम्र 31 वर्ष निवासी गुडुहुरु और अंकित अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी रामपुर नैकिन सीधी हाल निवासी टिकुरिया टोला सतना की प्रमुख भूमिका है. लिहाजा पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए दोनों को दबोच लिया.

स्कीम के लाभ का चक्कर

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ शुरु की गई. जिसमें उन्होंने बताया कि वे 3 निजी सेवा प्रदाता कंपनियों के सेल्स एजेंट के तौर पर कार्य करते थे. कंपननियों द्वारा प्रत्येक सिम के एक्टीवेशन पर उन्हें कुछ इनसेंटिव दिया जाता था. जिसे देखते हुए उन्हें काफी संख्या में सिम एक्टीवेट कर लाभ कमाने का आइडिया मिला. लिहाजा राहुल ने जहां एक व्यक्ति के चेहरे पर 1027 सिम एक्टीवेट कर लिए. वहीं अंकित ने 658 सिम कार्ड सक्रिय किए. दोनों आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि सिम एक्टीवेट कर कंपनी से लाभ लेने के बाद उन्हें नष्ट भी कर दिया गया.

Next Post

केवल स्कीनकेयर नहीं बल्कि देसी घी है आलिया भट्ट के ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट

Fri May 15 , 2026
आलिया इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। यह क्यूटनेस उनके चेहरे व हंसी के साथ उनकी एक्टिंग में भी झलकती है।इन दिनों ‘राजी’ एक्ट्रेस कान्स फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं आलिया के कान्स आउटफिट की चौतरफा तारीफ हो रही है। आलिया के सभी लुक को बहुत पसंद किया […]

You May Like