भोपाल,26 मई (वार्ता) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर विंध्य क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की।
इस चर्चा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा से इंदौर, हैदराबाद, दिल्ली एवं प्रयागराज जैसे प्रमुख नगरों के लिए एटीआर-72 विमानों के माध्यम से नियमित उड़ानों की आवश्यकता एवं जनसामान्य की अपेक्षाओं से केंद्रीय मंत्री श्री नायडू को अवगत कराया।
श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से इन महानगरों के लिए हवाई संपर्क स्थापित होने से क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी तथा रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को समावेशी विकास में समुचित स्थान मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तुत सुझावों और मांगों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भरोसा दिलाया।
Next Post
200 शीशी नशीली सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon May 26 , 2025
सीधी। मझौली पुलिस नें 200 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम चुवाही स्थित भीम ढाबा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ग्रे रंग की वैगनार कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल 200 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप […]

You May Like
-
3 weeks ago
सिंगरौली की उड़ान,विकास की नई पहचान: रामनिवास
-
9 months ago
खाली प्लाट में सज गई दुकान, सडक़ पर चल रही पार्किंग
-
12 months ago
जन्मदिन पर होर्डिंग-बैनर से शुभकामनाएँ न दें:खंडेलवाल
