अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 31 के डीएनए सैंपल का मिलान

अहमदाबाद 15 जून (वार्ता) गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 31 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है और अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रविवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाए गए पहचान अभियान में जिन शवों के डीएनए नमूने का मिलान हो गया हैं उन्हें सम्मानपूर्वक उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 31 मृतकों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है एवं 12 शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक अलग टीम गठित की गई है। इस टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई171 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें से 230 यात्री एवं 12 चालक दल के सदस्य थे। इस हादसे में मात्र एक व्यक्ति ही जीवित बचा है।

 

Next Post

कंबोडिया ने संरा न्यायालय से थाईलैंड के साथ सीमा विवादों के लिए समाधान का अनुरोध किया

Sun Jun 15 , 2025
नोम पेन्ह 15 जून (वार्ता) कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) न्यायालय से थाईलैंड के साथ सीमा विवादों के लिए समाधान का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) को एक आधिकारिक पत्र प्रस्तुत कर थाईलैंड के साथ चार […]

You May Like