‘‘ग्वालियर फूलबाग एक्सपीरियंस जोन’’ के काम की शुरूआत

ग्वालियर: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘‘ग्वालियर फूलबाग एक्सपीरियंस जोन’’ के काम की शुरूआत कर दी है। बैजाताल की ओर से मोतीमहल के बाहरी हिस्से की दीवारों का संरक्षण करने का काम शुरू कर दिया गया है। बैजाताल के इस भाग के पाथवे को नये सिरे से बनाने के लिये कॉबल स्टोन हटाये जाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर फीचर वॉल भी बनाने की तैयार है। यह काम मप्र पर्यटन बोर्ड 17 करोड़ की राशि में करा रहा है।

केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत पिछले दिनों बोर्ड ने मोतीमहल के पुराने डाकघर को पर्यटन टूरिस्ट सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया था। इसी क्रम में बैजाताल की ओर काम किया जाने लगा है। यहां पर भविष्य में पर्यटक विंटेज कार, ऊंट-घोड़ा गाडी और बैटरी चलित वाहन दौड़त दिखाई देंगे। इसके लिये बैजाताल के एक भाग में वाहनों के लिये बन्द कर दिया जायेगा। पर्यटन निगम के अधीक्षण यंत्री राजीव श्रीवास्तव ने बताया है कि यहां टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर के साथ फीचर वॉल, पाथवे आदि तैयार किया जा रहा है।

Next Post

बड़े तालाब पर खेल, तकनीक और संस्कृति का संगम: खेलो एमपी यूथ गेम्स का आज शाम भव्य आगाज

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े युवा खेल आयोजन ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का शुभारंभ राजधानी भोपाल के बोट क्लब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में भव्य अंदाज में होगा। बड़ा तालाब इस अवसर पर खेल, जल कला और आधुनिक तकनीक का मंच बनेगा, जहां वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और आतिशबाजी […]

You May Like