अमेरिका ईरान के साथ लेन-देन करने वाले बैंक पर लगाएगा प्रतिबंध-बेसेंट

वॉशिंगटन, 31 अगस्त (वार्ता) अमेरिका इस हफ़्ते ईरान से जुड़े लेन-देन के लिए एक बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा। अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को यह बात कही।

श्री बेसेंट ने कहा, “अगर ज़रूरत पड़ी तो हम आर्थिक कार्रवाई करेंगे।” “हम लोगों को दिखा रहे हैं कि हमें पता है कि आप कौन हैं, आपको भी पता है कि आप कौन हैं, और यह सब बंद होना चाहिए।”

उन्होंने यह नहीं बताया कि किस बैंक पर प्रतिबंध लगाया जाना है।

श्री बेसेंट ने जी20 वित्त मंत्रियों की आगामी बैठक में चीनी सहयोगियों से मिलने की योजना के बारे में भी बताया। मंत्री के अनुसार ईरान के साथ लगातार सहयोग करने के कारण चीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका “सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है”।

सीबीएस ने शुक्रवार को खबर दी थी कि अमरीकी वित्त मंत्रालय मिस्र के बैंक ‘बैंके मिस्र’ की यूएई शाखा को अमरीकी वित्तीय प्रणाली तक पहुँचने से रोकने का इरादा रखता है।

 

Next Post

युवक के लिए काल बन गई टूटी पुलिया

Mon Aug 31 , 2026
सतना : जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के क्रम के चलते रविवार को एक ओर जहां 2 दर्जन से अधिक मार्ग, पुलिया और रपटे बाधित हो गए वहीं दूसरी ओर बाढ़ के चलते एक पुलिया का टूटा जाना युवक के लिए काल बन गया. सडक़ से गुजरने […]

You May Like

Play sound