धार की बाइक चोर गैंग का इंदौर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 14 लाख की 10 महंगी बाइकें बरामद

इंदौर. शहर में लगातार हो रही बुलेट और महंगी मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए भंवरकुआं पुलिस ने एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. धार के बाग टांडा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इस शातिर गिरोह के कब्जे से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है.

शहर में वाहन चोरी पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जोन-4 डीसीपी डॉ. ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और एसीपी विजय चौधरी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम को खुफिया सूचना पर मिली सफलता के बाद गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया , जबकि अन्य तीन सदस्य फरार हैं. गिरोह विशेष रूप से बुलेट, पल्सर, अपाचे और स्प्लेंडर जैसी महंगी मोटरसाइकिलों को ही चोरी का निशाना बनाता था. पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि गिरोह इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ राजेन्द्र नगर और धार जिले के धामनोद से भी वाहन चोरी की वारदातें अंजाम दे चुका है. बयार राज कर्मा, उम्र 23 वर्ष, मूल निवासी ग्राम राजपुर जिला बड़वानी, वर्तमान में इंदौर के पिपलियाराव स्थित इलाइट हॉस्टल में किराए से रह रहा था. जबकि फरार आरोपियों में लक्ष्मण बघेल, दीपक लोधी,सुनील बघेल सभी निवासी बाग टांडा, जिला धार में रहने वाले है. महंगी बाइक सस्ते दामों पर खरीदने वाले चार खरीददारों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है, जिनमें मुख्य रुप से रोहित वायकर ग्राम पानसेमल, बड़वानी, गोलू पंवार ग्राम पानसेमल, बड़वानी, यश डाबर सेधवा, बड़वानी, भावेश अहिराव नेहा पार्क, नंदुरबार, महाराष्ट्र. पुलिस आरोपियों से चार बुलेट, तीन स्प्लेंडर, क पल्सर एक अपाचे और क होंडा साइन के साथ कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए है. जिनमें से कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और मालिकों की जानकारी की जा रही है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंदौर के अन्य थाना क्षेत्रों से भी दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की है. साथ ही पुलिस को गिरोह के अन्य साथियों और करीब 10 और बाइक चोरी की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है.

Next Post

जनपद पंचायत पाटी का अधिकारी पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के क्रम में मंगलवार को इंदौर लोकायुक्त इकाई ने जनपद पंचायत पाटी, जिला बड़वानी में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को 5000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी मंगल सिंह डाबर को यह रकम पशु शेड निर्माण की स्वीकृति दिलाने के एवज […]

You May Like

मनोरंजन