ग्वालियर: सांसद भारत सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडवीय से सौजन्य भेंट कर “सांसद खेल महोत्सव-2025” के विषय में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने ग्वालियर में सर्वसुविधा युक्त मल्टी पर्पस हॉल के निर्माण का अनुरोध पत्र भी सौंप कर क्षेत्रवासियों की मांग से अवगत कराया।
ग्वालियर में मल्टी पर्पस हॉल के निर्माण से ग्वालियर संभाग (ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भिंड) जिलों में इनडोर खेलों को बढ़ावा मिलेगा और यहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का निर्माण किया जा सकेगा
