आईपीएल के रोबोटिक स्वान ‘चंपक’ को लेकर बच्चों की पत्रिका ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

आईपीएल के रोबोटिक स्वान ‘चंपक’ को लेकर बच्चों की पत्रिका ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) बच्चों की पत्रिका चंपक के प्रकाशक दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दौरान पेश किए गए रोबोटिक स्वान का नाम ‘चंपक’ रखने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है।

आईपीएल की प्रचार गतिविधियों के तहत पेश किए गए एआई संचालित रोबोट स्वान को प्रशंसकों की वोटिंग के बाद 23 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर चंपक नाम दिया गया, जिसको लेकर बच्चों की पत्रिका ‘चंपक’ के प्रकाशक ने आपत्ति जताई और दावा किया कि यह नाम उसके पंजीकृत और व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त ट्रेडमार्क का उल्लंघन है।

बुधवार को मामले की सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने बीसीसीआई को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को निर्धारित की। न्यायालय ने हालांकि नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एकपक्षीय अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।

वादी की ओर से पेश अधिवक्ता अमित गुप्ता ने दलील दी कि चंपक पत्रिका, जो अपनी पशु-आधारित कहानियों और पात्रों के लिए जानी जाती है, सभी पीढ़ियों के बच्चों के बीच एक घरेलू नाम रही है और बीसीसीआई द्वारा एक व्यावसायिक क्रिकेट आयोजन के दौरान रोबोट इकाई के लिए इस नाम का उपयोग करना स्पष्ट रूप से अनधिकृत उपयोग का मामला बनता है।

Next Post

पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी, ट्रेनें रुकीं, लेकिन यात्री खाने-पीने को तरसे

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर। मंगलवार शाम को शाजापुर-सारंगपुर रेल खंड में तेज हवाओं के बीच रेलवे की ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से इंदौर से रवाना हुई दो प्रमुख ट्रेनें जिसमें इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा. जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी में खाना […]

You May Like