अप्रैल में पांच टी20 के लिए भारतीय महिला टीम की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

जोहानसबर्ग, (वार्ता) टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ़्रीका महिला टीम की अंतिम टी20 सीरीज अप्रैल में भारत के ख़िलाफ पांच मैचों की सीरीज होगी जो कि वह अपने घर पर खेलेगी।

17 और 19 अप्रैल को डरबन में पहले दो मुक़ाबले खेले जाएंगे, इसके बाद जोहानसबर्ग में 22 और 25 अप्रैल को अगले दो मुक़ाबले खेले जाएंगे। वहीं सीरीज का अंतिम मुक़ाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।

इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका फ़रवरी-मार्च में पाकिस्तान के ख़िलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। भारत के ख़िलाफ सीरीज खेलने से पहले दक्षिण अफ़्रीका मार्च-अप्रैल में न्यूज़ीलैंड का दौरा भी करेगी।

वहीं भारतीय टीम अप्रैल में साउथ अफ़्रीका के दौरे पर जाने से पहले फ़रवरी-मार्च में मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी और अप्रैल में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम मई की शुरुआत में इंग्लैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

महिला टी20 विश्व कप का आग़ाज 12 जून से इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट में भारत और दक्षिण अफ़्रीका ग्रुप 1 में है जिसमें दो अन्य क्वालिफ़ायर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

2025 वनडे विश्व कप में उपविजेता होने के साथ ही दक्षिण अफ़्रीका की टीम को पिछले दो टी20 विश्व कप में फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टी20 विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था जब वह फ़ाइनल तक पहुंचे थे। 2024 में भारतीय टीम पहले दौर से ही बाहर हो गई थी।

 

 

Next Post

एसआईटी ने किसान आत्महत्या मामले में उधमसिंह नगर के एसएसपी को किया तलब

Wed Jan 21 , 2026
देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड सरकार द्वारा किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया है। नैनीताल के एक होटल में आत्महत्या करने के बाद वायरल हुए वीडियो में […]

You May Like

मनोरंजन