अवैध मुरूम से लदा हाईवा पकड़ाया

जबलपुर। हाईवा में अवैध रूप से मुरूम लोड कर ले जाने वाला हाईवा चालक को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बरगी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि सालीवाड़ा फाटक के पास हाईवे रोड में हाईवा ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 1476 जबलपुर से तरफ से नागपुर जबलपुर रोड में रांग साईड से आते दिखा जिसे रोकने का प्रयास करने पर हाईवा चालक सालीवाड़ा फाटक के पास एन एच रोड किनारे खाली जगह में हाईवा में भरी मुरूम हाईवा का हाईड्रोलिक उठाकर जमीन पर गिरा दिया हाईवा चालक संदीप यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया निगरी थाना बरगी से हाईवा से खाली की हुई मुरूम के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी एवं वाहन के मौके पर दस्तावेज नहीं होना बताया। हाईवा मालिक अभिषेक यादव निवासी खमरिया के कहने पर मानेगांव से हाईवा में मुरूम भरकर बरगी बेचने के लिये जाना बताया, आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा क्रमांक एमपी 22 एच 1476 एवं हाईवा से अनलोड की हुई जमीन पर पड़ी मुरूम जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

Next Post

मेला में टैक्स छूट अविलंब घोषित हो, प्राधिकरण बोर्ड भी बने तत्काल

Sat Dec 13 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल एवं संयुक्त अध्यक्ष, प्रवक्ता अनिल पुनियानी के नेतृत्व में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुरार वीवीआईपी सर्किट हाउस में भेंटकर उन्हें ज्ञापन पत्र भेंट किया और मांग की कि ग्वालियर मेला के […]

You May Like

मनोरंजन