ग्वालियर: ग्वालियर मेला परिसर में स्थित दस्तकारी हाट परिसर में 11 से 20 अप्रैल तक देवी अहिल्याबाई हस्तशिल्प एवं बुनकर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रदेश भर के बुनकर एवं शिल्पी शिरकत रहे हैं। आज 11 अप्रैल को दुकानों के आबंटन के बाद अनौपचारिक शुरूआत हो जाएगी। विधिवत शुभारंभ 12 अप्रैल को शाम 4 बजे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बुनकर मोहम्मद दिलशाद अंसारी द्वारा किया जाएगा।
इस मेले में प्रदेश भर के साथ स्थानीय शिल्पी एवं बुनकरों को भी स्टॉल उपलब्ध कराकर अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस मेले में चंदेरी, महेश्वर की साडिय़ां एवं ड्रेस मटेरियल, होशंगाबाद के लकड़ी के खिलौने, चीनी मिट्टी के खिलौने, कांच पर कलाकारी, पेपरमेशी, वुडनवर्क, हैंडलूम की चादरें एवं अनेक प्रकार के हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।
