![]()
रतलाम। जिले में रविवार को मौसम बदलने से हल्की बारिश हुई। इस बेमौसम बदलाव के कारण खेतों में खड़ी रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना हैं।
रविवार को सुबह और रात में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से ज्यादा परेशानीर तो नहीं हुई, लेकिन किसानों को चिंतित कर दिया हैं।
किसानों के अनुसार खेतों में खड़ी रबी की फसलों को नुकसान पहुंच रहा हैं। अगर इसी तरह का मौसम रहा और आगे भी बारिश होती है तो फसलों को भारी नुकान होगा। सूत्रों के अनुसार जिले के कई गांवों में बारिश हा रही हैं। सैलाना में भी सुबह कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई।
