भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ईंटखेड़ी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता की अच्छी सेहत ही प्रदेश की असली पूंजी है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और परामर्श सेवाओं का लाभ लिया।
