150 गुमे मोबाइल सायबर सेल ने ढूंढ निकाले

जबलपुर: सायबर सेल टीम द्वारा 150 गुम मोबाईल कीमती लगभग 50 लाख रूपये के ढूंढ निकाला। जिन्हें गुरूवार को पुलिस ने मोबाइल धारकों को वापिस किए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे ।जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा गुम हुए 150 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए।

एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें, अज्ञात कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और सायबर अपराधों से बचने के उपायों का पालन करें।

Next Post

10 तोला चांदी, आधा तोला गोल्ड समेत नकदी चोरी

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा नगर निवासी एक प्राइवेट स्कूल शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने 10 तोला चांदी, आधा तोला गोल्ड समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like