बालाघाट जिले के पहले राहवीर बने डॉ. अंकित असाटी 

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज हुए भव्य समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह थे। जिसमें जिले के मोहगाँव-मलाजखंड निवासी डॉ. अंकित असाटी को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान बचाने पर राहवीर योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। उन्हें 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर परिवहन सचिव मनीष सिंह, परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा और एस.आई.ओ. एनआईसी कमलेश जोशी भी उपस्थित थे।

डॉ. असाटी ने 13 अगस्त 2025 को मलाजखंड में एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक अक्षय तेकाम को समय पर सहायता प्रदान कर उनकी जान बचाई थी। उन्होंने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट और फिर गोंदिया के सहयोग अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. असाटी की इस पहल ने न केवल अक्षय की जान बचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति मानवता की सेवा में आगे आ सकता है।

सम्मान मिलने के बाद डॉ. असाटी ने सभी से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अकेला न छोड़ें और समय पर सहायता प्रदान करें, जिससे हम सब मिलकर सच्चे ‘राहवीर’ बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर कोई इस तरह की पहल करेगा, तो हम समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं और अधिक लोगों की जान बचा सकते हैं। डॉ. असाटी का यह कार्य न केवल बालाघाट जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

Next Post

कान्हा रिजर्व विस्थापन की अफवाह झूठी, भैंसवाही शिविर में मिला समाधान

Tue Sep 30 , 2025
बालाघाट। नक्सल प्रभावित ग्राम भैंसवाही में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस उपमहानिरीक्षक विनीत जैन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक श्रॉफ, एएसपी आदर्श कांत शुक्ला, बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता सहित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और किसानों की फौती दर्ज […]

You May Like