कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष रजन राठौर ने पद से दिया इस्तीफा

अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष रजन कुमार राठौर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। राठौर ने आज 16 अक्टूबर को जारी पत्र में लिखा है कि वे अब संगठन में किसी पद पर न रहकर, एक साधारण सदस्य के रूप में पार्टी के मार्गदर्शन अनुसार सहयोग करते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, राठौर ने अपने त्यागपत्र से सिर्फ एक दिन पहले, यानी 15 अक्टूबर 2025 को, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू” चौहान को “वोट चोर गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत 3000 लोगों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा था। यह पत्र राठौर के व्यक्तिगत लेटर पैड पर जारी किया गया था, जिसमें हस्ताक्षरकर्ताओं के नाम, पते और हस्ताक्षर संख्या का स्पष्ट उल्लेख किया गया था।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह इस्तीफा कांग्रेस संगठन में चल रही आंतरिक गुटबाजी और मतभेदों का परिणाम हो सकता है। राठौर का त्यागपत्र ऐसे समय में आया है जब पार्टी जिले में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सक्रिय दिख रही थी।

सूत्रों के अनुसार, राठौर लंबे समय से संगठन के कुछ निर्णयों से असहमति जता रहे थे, हालांकि उन्होंने अपने पत्र में किसी भी व्यक्ति या मुद्दे का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं किया है।

Next Post

रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक धराया

Thu Oct 16 , 2025
सिवनी। नगर परिषद केवलारी में सीसी रोड और नाली निर्माण के ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गुरूवार को प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा को लोकायुक्त दल ने ट्रे्प कर लिया है। लोकायुक्त दल ने हवलदार के कब्जे से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने […]

You May Like