भारत स्काउट गाइड केडेट को 10 साल बाद मिले राष्ट्रपति पुरस्कार

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को यहां भारत मंडपम में भारत स्काउट गाइड (बीएसजी) के 427 कैंडिटो को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार 10 वर्षों बाद दिया गया है इससे पहले यह पुरस्कार 2016 में दिया गया था।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के युवा भारत स्काउट और गाइड, एनसीसी और एनएसए से जुड़कर सैन्य एवं सामाजिक सेवा का संकल्प ले सकते हैं। ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि देश और मजबूत हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत स्काउट गाइड के कैडेट आने वाले समय में गणतंत्र दिवस की परेड में भी भाग लेंगे।

इस अवसर के भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ केके खंडेलवाल ने कहा कि श्री मांडविया जी भारत स्काउट गाइड को व्यापक पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं इसी क्रम में साइकिल रैली निकाली जायेगी। इस साइकिल रैली का शुभारंभ स्वयं केंद्रीय खेल मंत्री स्वयं करेंगे। श्री खंडेलवाल ने फिट इंडिया के प्रमोशन के लिए केंद्रीय मंत्री को बधाई दी और उनके लिए एक कविता का पाठ भी किया।

Next Post

एक सुरक्षा गार्ड का शहीदों के प्रति प्रेम हमें गौरवान्वित करता है: मोदी

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि शहीदों के प्रति एक सुरक्षा गार्ड का प्रेम गौरवान्वित करता है। श्री मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि गुजरात के सूरत में रहने वाले सुरक्षा गार्ड जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने […]

You May Like