पेरिस, 29 मार्च (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायल के हवाई हमलों को ‘अस्वीकार्य’ और संघर्षविराम का उल्लंघन बताया।
श्री मैक्रॉं ने पेरिस में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा,“ये हमले एकतरफा कार्रवाई हैं जो पूर्व प्रतिबद्धता को तोड़ते हैं।”
वह शुक्रवार की बमबारी से टूटे हुए चार महीने के संघर्ष विराम का जिक्र कर रहे थे। यह संघर्षविराम लागू होने के बाद से बेरूत पर इजरायल का पहला आक्रमण था।
वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला लेबनान से इजरायल की ओर रॉकेट हमलों के जवाब में था, जो सीमा पर तनाव बढ़ने का संकेत है।
लेबनान के साथ फ्रांस की एकजुटता की पुष्टि करते हुए, श्री मैक्रॉं ने राष्ट्रपति औन के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया, जिन्होंने जनवरी में पदभार संभाला है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भागीदार लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय सहायता के प्रयास कर रहे हैं।
