ग्रीष्म ऋतु में किसी भी पंचायत में पेयजल की समस्या न हो – सखलेचा

नीमच: जावद जनपद सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की गुरूवार को आयोजित बैठक में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने आगामी ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान, जल जीवन मिशन के कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने एवं सडक़ो के रेस्ट्रोरेशन का कार्य तत्काल करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सखलेचा ने ग्रामीण क्षेत्रो में आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट व उसके निदान के लिए की जाने वाली कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की और ग्राम पंचायतो के सरपंच व सचिवो से इस संबंध में वन टू वन चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। उन्होने जल निगम के अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Next Post

तीन थाना क्षेत्रों से नाबालिग हुए लापत

Sat Mar 1 , 2025
इंदौर: जिले के तीन थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिगों के लापता होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. तीनों ही मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस कंट्रोल रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की हैं. थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता […]

You May Like