राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आये

जयपुर, 19 जून (वार्ता) राजस्थान में कोरोना के मामलों का सिलसिला लगातार जारी है और गुरुवार को इसके 39 नये मामले सामने आये।

चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में इन नये मामलों से इस वर्ष अब तक इसके मामलों की संख्या बढ़कर 583 पहुंच गई। नये मामलों में सर्वाधिक 19 लोग जयपुर के हैं जबकि उदयपुर के सात, जोधपुर के तीन, चित्तौड़गढ़ दो तथा अलवर, भरतपुर, चुरु, दौसा, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर एवं सीकर का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इन नये मामलों में जोधपुर का केवल चार दिन का शिशु और जयपुर की एक महीने की बच्ची भी शामिल हैं।

इस वर्ष कोरोना के अब तक सामने आये 583 मामलों में 336 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 245 अभी कोरोना से पीड़ित है। इस वर्ष अब तक दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस वर्ष अब तक सर्वाधिक 364 कोरोना के मामले जयपुर में सामने आए हैं। अब तक सामने आये मामलों में एक मामला मध्यप्रदेश का रहने वाले व्यक्ति का शामिल है।

 

Next Post

‘भीड़ नियंत्रण कानून’लाने की तैयारी में है कर्नाटक सरकार

Thu Jun 19 , 2025
बेंगलुरु 19 जून (वार्ता) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत चार जून को भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 लोगों के घायल होने की घटना के मद्देनजर राज्य सरकार एक सख्त ‘भीड़ नियंत्रण कानून’लाने की तैयारी में है। राज्य मंत्रिमंडल की गुरुवार को बैठक […]

You May Like