पुलिया पर मिली युवक की लाश, शरीर पर चोट और जलने के निशान

शिवपुरी:शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवाहर कॉलोनी निवासी राहुल चौधरी का शव सुजवाया गांव की पुलिया पर मिला। शव पर चोट और जलने के निशान पाए गए हैं। राहुल कल शाम 5 बजे से लापता था। वह मकान निर्माण का कारीगर था। शाम को मकान मालिक ने उसे काम पर बुलाया था। रात साढ़े 8 बजे उसने अपनी दादी से फोन पर बात की और 11 बजे तक घर लौटने की बात कही।

इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने मॉर्च्युरी में पड़े अज्ञात शव की शिनाख्त कराई, जो राहुल का निकला। परिजनों ने एक शादीशुदा महिला और उसके पति पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, वंदना कुछ समय पहले अपने पति को छोड़कर राहुल के पड़ोस में रहने आई थी और बाद में करैरा चली गई थी। परिजनों ने मकान मालिक पर भी शक जताया है।

Next Post

बाउंड्रीवाल बनाकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने तोड़ा

Tue Apr 29 , 2025
रीवा: नगर निगम द्वारा शहर में किये गये अस्थाई अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है. एक तरफ जहाँ अतिक्रमण हटाया जाता है, दूसरी तरफ दो दिन बाद पुन: उसी स्थान पर अतिक्रमण हो जाता है. रास्ते में बाउंड्री वाल बनाकर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम ने तोड़ दिया. […]

You May Like