स्वस्थ विद्यालय मिशन का शुभारंभ: 500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 101 पौधों का रोपण

सागर। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज के उद्देश्य से जेसीआई सागर एवं SNC मल्टी-स्पेशलिटी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में बेरखेडी गुरु स्थित निजी स्कूल मे “स्वस्थ सागर – स्वस्थ विद्यालय मिशन” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण एवं संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर 101 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में जेसीआई सागर के अध्यक्ष जेसी सारांश जैन ने कहा कि स्वस्थ नागरिक और स्वच्छ पर्यावरण ही एक समृद्ध समाज की पहचान हैं। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं श्रीमती सान्या जैन, प्राचार्या मिस मंजू कोहली, SNC मल्टी-स्पेशलिटी क्लिनिक से डॉ. हिमांशु गुप्ता, आयुष एवं आकांक्षा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जेसीआई सागर की ओर से जेसी शरद पोद्दार, जेसी सौरभ रांधेलिया, जेसी अक्षय जैन, जेसी अंजय चौधरी, जेसी अपूर्व जैन, जेसी हिमांशु सराफ, जेसी अर्पित जैन, जेसी शांतम कोठिया, जेसी निश्छल समैया, जेसी निष्कर्ष जैन, जेसी शानिल जैन, जेसी रिंकल जैन, जेसी राशि समैया, जेसी पलक जैन, जेसी ऋचा जैन, जेसी पूनम जैन, जेसी प्रियांशी जैन, जेसी प्रियल चौधरी एवं जेसी प्रियल जैन सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

Next Post

हड़ताल के बीच सड़कों पर प्रशासन, झाड़ू थाम चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Sun Jul 26 , 2026
छतरपुर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की छह दिन से जारी हड़ताल के बीच नगर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शनिवार सुबह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसडीएम गोपाल शरण पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नगर पालिका परिषद परिसर से अभियान […]

You May Like