IPS आलोक सिंह बने यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को शासन की ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया। आयोग के मौजूदा अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके बाद से अध्यक्ष का पद खाली था।

1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह वर्तमान में PAC के महानिदेशक हैं। इसके साथ ही उनके पास यूपी स्पेशल पुलिस के डीजी का अतिरिक्त कार्यभार भी है। वह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पूर्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आलोक सिंह का नियमित कार्यकाल जनवरी 2027 तक है। हालांकि, उनकी नियुक्ति के साथ ही आयोग में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद भी वह दो साल तक आयोग के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

चारों भर्ती बोर्ड की कमान IPS अधिकारियों के पास

आलोक सिंह की नियुक्ति के बाद उत्तर प्रदेश के सभी चार प्रमुख भर्ती आयोगों और बोर्डों की कमान IPS अधिकारियों के हाथों में आ गई है। इसे प्रदेश की भर्ती व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान पूर्व डीजीपी सत्यनारायण साबत के पास है। वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की जिम्मेदारी डीजीपी एसबी शिरडकर संभाल रहे हैं। अब यूपी लोक सेवा आयोग की कमान भी IPS अधिकारी आलोक सिंह को सौंप दी गई है। ऐसे में प्रदेश की प्रमुख भर्ती संस्थाओं के नेतृत्व में पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों का दबदबा दिखाई देने लगा है।

Next Post

मां का खत, बिटिया के नाम:

Thu Nov 26 , 2026
शादी के बाद घर बदल सकता है, लेकिन मां का दरवाजा कभी बंद नहीं होता बेटी की शादी हर परिवार के लिए खुशी का मौका होती है, लेकिन विदाई का पल मां के लिए सबसे भावुक होता है। जिस बेटी को बचपन से अपने सामने बड़ा होते देखा, जिसकी हर […]

You May Like