
भोपाल। कटारा हिल्स थाना परिसर में गुरुवार को महिला ट्विशा शर्मा के आत्महत्या के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया. इस मौके पर परिजनो ने ट्विशा के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं. मामले में पुलिस ने केस डायरी एसीपी को सौंप दी है. अब एसीपी पूरे मामले की जांच करेंगे, जिससे ट्विशा की मौत का कारण सामने आ सके.
जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला ट्विशा शर्मा (31) को मंगलवार को उनके घर में फंदे पर लटका देखा गया. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डाक्टरों ने ट्विशा को मृत घोषित कर दिया. ट्विशा की मौत पर उनके भाई हर्षित शर्मा सहित परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि गुरुवार को नोयड़ा से आए ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों ने थाने पुहंचकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की. पुलिस की तरफ से थाने का मुख्य गेट इसके बाद बंद कर दिया गया. ट्विशा के मायके पक्ष ने मामले में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि थाना प्रभारी की तरफ से एसीपी द्वारा जांच की बात कही गई है. बताया जा रहा है कि ट्विशा की शादी करीब एक साल पहले वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी. ट्विशा के सुसर रिटायर्ड जज है.
