पांढुरना के 9 युवा भारत- पाकिस्तान लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना

पांढुरना। प्रदेश के युवाओं के मन में राष्ट्रीय भावना को विकसित कर राष्ट निर्माण के प्रति उन्हें प्रेरित करने के मुख्य उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत चयनित युवाओं को देश की बॉडर का भ्रमण करा वहां तैनात जवानों द्वारा किस तरह देश की सुरक्षा करते हैं इससे रूबरू कराया जाता हैं ।

इसी मा तुझे प्रमाण योजना के तहत प्रदेश के अन्य जिलों की तरह पांढुरना जिले के 9 चयनित युवाओं को इस बार देश के राजस्थान में स्थित भारत पाकिस्तान की लोंगेवाला बॉर्डर का भ्रमण कराया जा रहा हैं । प्रदेश के अन्य जिलों की तरह पांढुरना जिले के 9 चयनित युवाओं का दल रविवार को राजस्थान स्थित तनोट माता मंदिर एवं भारत-पाकिस्तान सीमा लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। जिले का यह दल सोमवार को भोपाल में अन्य जिलों के दलों के साथ शामिल होकर बॉर्डर के लिए आगे रवाना हुआ।

जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया, जिला प्रभारी योगेश ढोके के मार्गदर्शन में यह दल रवाना हुआ।

यह युवा हैं शामिल 000

इस अनुभव यात्रा में पांढुर्णा जिले से श्याम दलवी, अभिषेक उईके, चंदन देशमुख, सम्यक देशभ्रतार, गौरव रंगारे, बलराम गोस्वामी, अध्ययन चौधरी, देवेन्द्र चौधरी एवं अश्विन चौधरी शामिल हैं।

इस अनुभव यात्रा के लिए दल को जिला युवा खेल कल्याण विभाग तथा सभी इकाई के अधिकारियों एवं युवाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Next Post

जिला न्यायालय परिसर में धमाका, मचा हड़कंप

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। जबलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सोमवार को हुए एक जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई। दोपहर के वक्त अचानक हुए धमाके से वहां मौजूद अधिवक्ताओं के होश उड़ गए। बताया गया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट के बाहर कागज़ से लिपटा एक सुतली बम असामाजिक […]

You May Like