पूर्व एयर होस्टेस से लेकर दर्जी तक ड्रग्स के धंधे में,जमानत पर छूटे तो पुलिस ने भरवाए डोजियर

इंदौर: शहर के बहुचर्चित 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पुलिस अब दोबारा शिकंजा कसने लगी है. ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े ऐसे 14 आरोपी, जो कोर्ट से जमानत पर छूटकर अब इंदौर में घूम रहे हैं, उन पर पुलिस की सख्त निगरानी शुरू हो गई है. क्राईम ब्रांच ने सभी को नोटिस देकर थाने बुलाया और डोजियर भरवाया है, ताकि दोबारा नशे के नेटवर्क से जुड़ने की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

इस हाई-प्रोफाइल मामले में जिन 36 लोगों को पकड़ा था, उनमें शहर की एक पूर्व एयर होस्टेस, बैंड और टेंट संचालक, दर्जी, किन्नर सहित समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल थे. अब इनमें से इंदौर के 14 आरोपी बाहर हैं और पुलिस के मुताबिक, उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया था.
ये हैं वो 14 आरोपी जिनका पुलिस ने भरा डोजियर
अब्दुल शाहिद जूना रिसाला, मोहम्मद कासिम जूना रिसाला, अमित राव गुलाबबाग, मोहम्मद फैजान बड़वाली चौकी, अमजद हुसैन जूना पीठा, रिजवान उर्फ हड्डी तंजीमनगर, शाहिद सदर बाजार, विक्की परियानी माणिकबाग, फैज शेख भिश्ती मोहल्ला, दानिश खान सदर बाजार, वजीर हुसैन शास्त्री कॉलोनी, फैजान खान सदर बाजार,गौरव पंढरीनाथ, अकरम पठान खजराना शामिल है.
डोजियर सिस्टम से नजर रखेगी क्राइम ब्रांच
क्राईम ब्रांच ने जिन आरोपियों को थाने बुलाया, उनके न सिर्फ व्यक्तिगत विवरण, फोटो, पते और संपर्क दर्ज किए गए, बल्कि उनके पुराने नेटवर्क की भी पड़ताल की गई. सूत्रों का कहना है कि डोजियर तैयार कर इन्हें निगरानी सूची में शामिल किया है

Next Post

रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल चालू करो

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडर ब्रिज को लेकर बैठक आयोजित की गई.सिलावट ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंगापुर टाउनशिप के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास ट्रैफिक समस्याएं आ रही है, इसे देखते हुए समीप बन रहे […]

You May Like