रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य तत्काल चालू करो

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडर ब्रिज को लेकर बैठक आयोजित की गई.सिलावट ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंगापुर टाउनशिप के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास ट्रैफिक समस्याएं आ रही है, इसे देखते हुए समीप बन रहे नवीन अंडर पास के निर्माण कार्य को तत्काल चालू करें. यह निर्माण कार्य वर्ष 2018 से बन रहा, किन्तु अभी तक तैयार नहीं होने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर इस कार्य को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए.

जिस पर रेलवे अधिकारी ने उक्त कार्य को तुरंत चालू करने का आश्वासन दिया. मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मौके पर जाकर देखे और सतत मॉनिटरिंग करें, ताकि बारिश के मौसम में स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. रेलवे, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस आदि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को परेशानियां न उठाना पड़े.
भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए.

Next Post

निगम द्वारा शहर में जलजमाव के 112 स्थान चिन्हित

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर: शहर में बारिश में जल जमाव को लेकर नगर निगम हर तरह से तैयारी कर रहा है। इसके निगम ने सभी झोन पर आपदा प्रबंधन दल बना दिए है. साथ ही सभी झोनल कार्यालय पर नाइट मॉनिटर भी नियुक्त कफ दिए है. खास बात यह है कि नगर निगम […]

You May Like