शौर्य दिवस पर युवाओं ने निकाली बाईक रैली

सीहोर/बुधनी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली निकाल कर शौर्य दिवस मनाया गया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा मैदान पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. प्रमुख मार्गो से भव्य बाइक रैली निकाली गई. कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्रीराम के जय घोष के साथ भगवा ध्वज लहराया गया. अनेक स्थानों पर नागरिकोंं के द्वारा बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया.

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर बने बाबरी नामक मस्जिद जैसे ढांचे को विध्वंस करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले कारसेवकों की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिलाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया. सिंधी कॉलोनी मैदान से श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना के बाद विशाल वाहन रैली का शुभारंभ किया गया.

विशाल रैली में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अतुल राठौर, प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया, हिंदू हेल्पलाइन प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला, प्रांत मंत्री प्रकाश परमार,विभाग मंत्री दीपक पाठक, जिला मंत्री मदन राजपूत, राष्ट्रीय बजरंग दल उपाध्यक्ष हृदय मेवाड़ा, जिला मंत्री राजेश मेवाड़ा,नवीन आर्य सम्मिलित हुए

विशाल शौर्य दिवस रैली सिंधी कॉलोनी मैदान से बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट रोड, भोपाल नाका, इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, बड़ा बाजार, लीसा टाकिज चौराहा, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक कस्बा से तिलक पार्क होते हुए हनुमान फाटक मंदिर कस्बा पहुंची. यहां पर हनुमान लल्ला की पूजा अर्चना कर रैली का समापन किया गया.

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी रामकृष्ण शर्मा, नवीन राठौर, मांगीलाल ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, जगदीश पाटीदार, दिलीप पाटीदार, तारकेश्वर शर्मा, दीपक राठौऱ उमेश कुशवाह, बृजेश सरपंच, आजाद मेवाड़ा शामिल रहे.

विहिप एवं बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

उधर,बुधनी में भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में बजरंग दल के सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में कार सेवकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हिंदू समाज के लिए अद्वितीय त्याग किया। उन्होंने बताया कि कार सेवकों ने हिंदुत्व की रक्षा और राम मंदिर निर्माण के संकल्प हेतु तन-मन-धन से योगदान दिया और अपने जीवन को धर्म के प्रति समर्पित रखा. शौर्य दिवस कार्यक्रम में समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता एवं सकल हिंदू समाज की उपस्थिति रही.

 

Next Post

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Mon Dec 8 , 2025
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।बरेला पुलिस ने बताया श्रीमति सिया बाई सोयाम 31 वर्ष निवासी ग्राम कुटेली ने सूचना दी कि उसकी रिश्ते की दादी श्रीमति सुकरती बाई बरकड़े 64 वर्ष निवासी […]

You May Like

मनोरंजन