दीपावली पर सागर में निर्बाध बिजली: रातभर रही सतत सप्लाई

सागर: दीपावली की रात सागर शहर में जगमग रोशनी, बिजली की खपत के नए रिकॉर्ड स्थापित हुए । सोमवार की शाम 7 बजे शहर में बिजली की रिकॉर्ड मांग 44.6 मेगावाट तक पहुंची, इस दौरान आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध रही।शहर के 10 पावर सब स्टेशनों, 33 के.व्ही. के 9 फीडरों, 11 के.व्ही. के 42 फीडरों और लगभग 900 से अधिक ट्रांसफार्मरों के माध्यम से दीपावली की रात सतत विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किया गया।

लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई देने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी तीनों शिफ्टों में 24 घंटे तत्पर रहे। दीपावली की संध्या पर संवेदनशील स्थानों पर 16 विशेष टीमें भी तैनात की गईं । शिफ्ट इंचार्ज राहुल जैन ने बताया कि सभी टीमें निरंतर निगरानी में रहीं और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की गई । इन में बिजली कम्पनी सागर शहर संभाग के राजस्व प्रभाग से 4 पर्यवेक्षकीय अधिकारी और लाइन कर्मचारी भी शामिल रहे ।

बिजली कम्पनी शहर संभाग के ही अन्य शिफ्ट इंचार्ज भोलाराम प्रजापति ने कहा कि शहर शहर में 88.7 कि.मी.लम्बी 33 केव्ही, 196.2 कि.मी. लम्बाई की 11 के.व्ही. और 560.4 किमी. की एल.टी. विद्युत लाइनें हैं । शहर में विद्युत प्रदाय अविरल बनाए रखने के लिए इन विद्युत लाइनों सहित अन्य विद्युत संकर्मों का नियमित रखरखाव जरूरी होता है ।सुधार प्रभाग के प्रभारी सहायक अभियंता मोहम्मद अजीज खान ने कहा कि उत्कृष्ट लोड प्रबंधन और टीमवर्क के कारण दीपावली की रात सागर जगमगाता रहा।

Next Post

दीपावली पर दिल्ली-एनसीआर की हवा 'ज़हरीली': 345 AQI के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज, अगले दो दिन 'गंभीर' प्रदूषण का अलर्ट

Tue Oct 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025: दीपावली के दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के […]

You May Like