सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।बरेला पुलिस ने बताया श्रीमति सिया बाई सोयाम 31 वर्ष निवासी ग्राम कुटेली ने सूचना दी कि उसकी रिश्ते की दादी श्रीमति सुकरती बाई बरकड़े 64 वर्ष निवासी लावर चरगांव थाना बीजाडांड़ी जिला मंडला वर्तमान पता महगांव कुटेली बरेला कई दिनों से उसके पास ग्राम कुटेली में रहती थी सुबह सुकरती बाई घर के पास बाहर रोड किनारे बैठी थी.

तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे सुकरती बाई को सिर एवं शरीर में चोटें आने से उपचार के लिए पति मैकू द्वारा विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के सुकरती बाई की मौत हो गई है। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने बताया कि रोशन पटेल 35 वर्ष निवासी चेरीताल राजीव नगर ने सूचना दी कि बल्देवबाग में चाय की दुकान चलाता है, बीती रात्रि दुकान बंद कर घर जा रहा था.

देखा बल्देवबाग चौराहा एसआर प्रापर्टी दुकान के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35 वर्ष का सड़क दुर्घटना में सिर कुचला हुआ पड़ा था जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं बरेला थाने में सूरज बर्मन 30 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सर्विस रोड़ पर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनसी 2821 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये कृष्णकुमार बर्मन की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे कृष्णकुमार एवं भारत सिंह मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे दोनों केा हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
कार- ईरिक्शा में भिड़ंत
कटंगी थाना में वीरेन्द्र रजक 29 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहला तिराहा मेन रोड पर पहुॅचे कटंगी तरफ से आ रही अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 34 सीए 2352 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से ईरिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा में बैठे उसके भाई गगन रजक, संजय सेन एवं चालक अखिल गुप्ता को
चोट आ गई।

Next Post

सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन करने करें

Mon Dec 8 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने धाबीखेड़ी स्थित लायन इंडिया फेब्रिक, सीहोर मंडी आद्योगिक क्षेत्र फ्लोर मिल एवं नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया.उन्होंने उत्पादन इकाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रबंधन तथा श्रमिक सुविधाओं की समीक्षा कर औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों के सुरक्षित संचालन से संबंधित मानकों […]

You May Like