सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन करने करें

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने धाबीखेड़ी स्थित लायन इंडिया फेब्रिक, सीहोर मंडी आद्योगिक क्षेत्र फ्लोर मिल एवं नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया.उन्होंने उत्पादन इकाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रबंधन तथा श्रमिक सुविधाओं की समीक्षा कर औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और मशीनों के सुरक्षित संचालन से संबंधित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उद्योग परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया. इस दौरान जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा तथा प्रबंधक मनीष आलावा एवं उद्योगों के संचालक उपस्थित थे. मंडी औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति खराब होने पर कलेक्टर ने जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को सड़क बनवाने के निर्देश दिए.

 

Next Post

बीजेएस द्वारा जरूरतमंद बच्चों को ऊनी स्वेटर का वितरण

Mon Dec 8 , 2025
सागर। भारतीय जैन संघटना संभाग एवं जिला सागर द्वारा महिला आश्रम आवासीय विद्यालय में करीब 110 बच्चियों को स्वेटर का वितरण किया गया। बीजेएस रीजनल प्रेसिडेंट मनोज जैन लालो एवं जिला अध्यक्ष राजेश सिंघई ने बताया की बीजेएस द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों को ऊनी […]

You May Like