ईरान परमाणु मुद्दों पर नए समझौते के लिये तैयार: अब्बास अराघची

तेहरान, 29 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से कहा है कि ईरान अपने नागरिकों के हितों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुये एक नए परमाणु समझौते के लिये तैयार है

श्री अराघची ने श्री गुटेरेस को संबोधित और अपने टेलीग्राम अकाउंट पर प्रकाशित एक पत्र में कहा, “ईरान एक नए समझौते (परमाणु मुद्दे पर) पर पहुंचने के लिए सार्थक राजनयिक सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है जो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के तहत ना केवल उसके अधिकारों और हितों बल्कि ईरानी लोगों के जीवन और कल्याण को प्रभावित करने वाले प्रतिबंधों सहित सभी पारस्परिक चिंताओं को भी ध्यान में रखेगा।”

 

Next Post

मोदी को भेंट की गयी दारूमा गुड़िया

Fri Aug 29 , 2025
टोक्यो, 29 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को यहां ताकासाकी-गुन्मा स्थित शोरिनजन दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी सेशी हिरोसे ने एक दारुमा गुड़िया भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति यह विशेष भाव भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों की पुष्टि करता है। जापानी संस्कृति […]

You May Like