7 दिन में केस वापस लो, वरना जान से खत्म कर दूंगा सिग्नल पर स्कूटी रोककर युवती को धमकाया, हेलमेट पहने बाइक सवार फरार; सीसीटीवी से तलाश


इंदौर. एमआईजी क्षेत्र में सिग्नल पर स्कूटी रोककर खड़ी युवती को बाइक सवार बदमाश ने धमकी देकर सनसनी फैला दी. हेलमेट पहने बदमाश ने युवती का नाम लेकर कहा कि अर्जुन पालीवाल के खिलाफ दर्ज सभी केस सात दिन में वापस ले लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आऊंगा, सीधे जान से खत्म कर दूंगा. धमकी देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया.
29 वर्षीय युवती अपनी भाभी विनती सोनी के साथ जुपिटर स्कूटी से एमआईजी स्थित पालीवाल चाट सेंटर गई थी. वहां से लौटते समय दोनों एलआईजी चौराहे के सिग्नल पर रुकी थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर आया हेलमेटधारी युवक युवती के पास पहुंचा और उसे नाम लेकर धमकाने लगा. आरोपी ने अर्जुन पालीवाल के खिलाफ चल रहे सभी मामलों को सात दिन के भीतर वापस लेने की बात कही. इसके बाद जान से खत्म करने की धमकी देकर वह मौके से निकल गया. अचानक मिली धमकी से घबराई युवती ने एमआईजी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस धमकी के पीछे चल रहे विवाद और आरोपी की पहचान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

.....

Next Post

ढाबे के बाहर पुरानी रंजिश में भिड़े, बीच-बचाव करने आया रेपिडो चालक भी पीटा खाना पैक कराने रुका था युवक, गाली-गलौज के बाद थप्पड़ों से मारपीट; भीड़ जुटी तो धमकी देकर भागे आरोपी

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. लसूडिया थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित ढाबे के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. खाना पैक कराने रुके युवक से आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. युवक की महिला मित्र और रेपिडो चालक ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने चालक के […]

You May Like

मनोरंजन