डॉ सोनल पहुंची हाईकोर्ट, चार लोगों को बनाया है मामले में पार्टी

रीवा: जिले के गांधी मेमोरियल अस्पताल में कल्पना मिश्रा मौत मामले से विवादों में आई डॉ सोनल अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।अब वह फिर से वापसी के लिए लग गई हैं।उन्होंने सीधे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।चार लोगों को पार्टी बनाया है।कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर सुनवाई शुरू कर दी है।कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।अगली सुनवाई की तिथि नवंबर में तय की गई है। डॉ सोनल अग्रवाल श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जीएमएच के गायनी विभाग में पदस्थ रहीं। 26 अगस्त को कल्पना मिश्रा की मौत गायनी विभाग में हो गई थी।इस मौत के बाद हंगामा मचा था।डॉ सोनल अग्रवाल का नाम सामने आया था।

उनकी ऑन कॉल ड्यूटी थी लेकिन सूचना के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची थीं।इस पूरे मामले ने जमकर बवाल मचाया था। प्रदेश और देश में कल्पना मिश्रा कांड ने सुर्खियां बटोरी थीं।इस मामले में एनएचएम से 7 सदस्यीय टीम ने भी पहुंच कर जांच की थी। परिजनों का गुस्सा डॉ सोनल अग्रवाल पर ज्यादा था।ऐसे में उन पर कार्रवाई करने के लिए तीन साल पुरानी दबी फाइल को खोला गया। अचानक से ईसी की बैठक हुई और तीन साल पुराने प्रकरण में निर्णय ले लिया गया।डॉ सोनल अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया गया और डॉ बीनू सिंह की तीन इंक्रीमेंट रोक दी गई। सेवा से बाहर होते ही डॉ सोनल अग्रवाल ने फिर वापसी की तैयारियां शुरू कर दीं और हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गई हैं। उन्होंने याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
इन चार लोगों को बनाया गया है पार्टी
डॉ सोनल अग्रवाल ने हाईकोर्ट में याचिका डब्ल्यूपी 41219/2026 दायर की है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। 5 अक्टूबर को जस्टिस विवेक कुमार द्विवेदी ने सुनवाई की थी। डॉ सोनल अग्रवाल ने मप्र शासन के पीएस पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, कमिश्नर हेल्थ सर्विसेज, सीईओ एंड डीन श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा, सीईओ श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा को पार्टी बनाया है। इन सभी को कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। जवाब मांगा गया है। अगली सुनवाई की तिथि नवंबर में तय की गई है।

Next Post

चार फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा

Wed Oct 7 , 2026
मऊगंज:पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने चार फरार आरोपियों पर नगद ईनाम की घोषणा की है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा. इन […]

You May Like