चार फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा

मऊगंज:पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने चार फरार आरोपियों पर नगद ईनाम की घोषणा की है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा. इन आरोपियों के विरूद्ध थाना शाहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं.

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आशुतोष उर्फ ईशू सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी करह पर 10 हजार रुपए, प्रेमलाल कुशवाहा पिता रामदुलारे कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी पहाड़ी पर 3 हजार रुपए, मुकेश गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता पिता मकसूदन गुप्ता निवासी रमनगरी भैदा पर 2 हजार रुपए तथा सुमित मिश्रा पिता अरविंद मिश्रा निवासी पटेहरा टनमन टोला की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की है.

Next Post

राज्यपाल की मौजूदगी में मनेगा कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह

Wed Oct 7 , 2026
ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। आयोजन […]

You May Like