
बजट को लेके बोले मंत्री देवड़ा
नवभारत प्रतिनिधि
भोपाल,12 मार्च पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे विधानसभा,दर्शक दीर्घा में बैठकर बजट भाषण को सुना ,इसके अलावा 1 लाख किलोमीटर का सड़क बनाने का लक्ष्य होगा आने वाले साल में, और मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना की होगी शुरुआत। वही Mp में पुलों के सुधार के लिए 100 करोड़ का बजट. जल संकट को देखते हुए जल जीवन मिशन के लिए 17 हजार 533 करोड़ का बजट आरक्षित किया।
इस मौके पर उप मुक्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा प्रदेश में श्रेष्ठतम अधोसंरचना का विस्तार हो, जनता का जीवन खुशहाल हो, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हों, महिलाओं में आत्म गौरव के भाव बनें, सामुदायिक सौहार्द में वृद्धि हो, मुझे यह अवगत कराते हुए गर्व है कि इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लिए विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
हमारा लक्ष्य है वर्ष 2047 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाकर दो सौ पचास लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तैयार किया है। इसके माध्यम से बजट में प्रावधानित राशि सही योजना में, सही आकार में और सही परिणाम प्राप्त करने में सहायक रहेगी
