जमोड़ी पुलिस ने गुम बालक को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने गुम बालक को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया । पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुए नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 जून 2026 को फरियादी ने थाना जमोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 12 वर्षीय पुत्र घर से बाजार में कुरकुरे लेने के लिए गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी को संदेह था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना जमोड़ी में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार तलाश एवं पतारसी की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। पूंछताछ में बालक ने बताया कि वह ताजिया देखने चला गया था, जिसके कारण घर वापस नहीं लौट सका। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दस्तयाबी टीम में उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, एएसआई आरडी साकेत, प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न, आरक्षक राजू यादव शामिल रहे।

Next Post

खौलता पानी पीने को मजबूर मरीज 

Sat Jun 27 , 2026
सिंगरौली । जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न की व्यवस्थाएं फिर से बेपटरी पर आ गई हैं। आलम यह है कि सेकेंड फ्लोर में स्थित अधिकांश वार्डो में एसी एवं पंखे जहां खराब हैं, वहीं एक कूलर के सहारे मरीज काम चला रहे हैं। इधर मरीजो को पीने के लिए […]

You May Like