चलती पिकअप से धक्का देकर युवक की ली गई थी जान

सिंगरौली: जयंत पुलिस ने अंधी हत्या के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 मार्च की है, जब एफआरव्ही 112 को सूचना मिली कि सरसवाहलाल जयंत क्षेत्र में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पीसीसी सड़क किनारे एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान आशीष कुमार कुशवाहा पिता आशित राय उम्र 25 वर्ष निवासी सरसवाहलाल जयंत के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी एवं जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार द्वारा एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया। मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मृतक की कॉल डिटेल खंगाली गई और संबंधित लोगों से पूछतांछ की गई। जांच में सामने आया कि घटना के दिन मृतक की स्कृटी से पेट्रोल की बोतल चोरी हो गई थी, जिसकी तलाश में वह संदिग्धों के घर पहुंचा था। इसी दौरान संदेही के घर वाले मृतक को चोर समझना, वहीं पर अपने दोस्त को बुलाना तस्दीक कर अपने दोस्त के साथ घर वापस लौटते समय पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 2541 से मालिक के घर गया।

जहां इस दौरान उधारी के पैसों को लेकर नूर हसन उर्फ मनिया से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी नूर हसन उर्फ मनिया, एक बाल अपचारी एवं दोस्त छोटू कुमार कोल पिता सुन्दर उम्र 24 वर्ष निवासी रामबाग कुबेरपुर आगरा, हाल निवासी दुद्धिचुआ बार्डर बैरियर अजय के घर के पास मिलकर चलती पिकअप वाहन में मृतक के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। गिरने के बाद पिकअप वाहन के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को आज दिन गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

Next Post

नवरात्र पर्व को लेकर आज चार घंटे कोयला परिवहन पर रहेगी रोक

Fri Mar 27 , 2026
सिंगरौली: उपखंड मजिस्ट्रेट सिंगरौली द्वारा नवरात्र पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कल दिन शुक्रवार 27 मार्च की दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कोयला परिवहन, लोडिंग एवं अनलोडिंग पर पूर्णत: प्रतिबंध […]

You May Like

मनोरंजन