सागर। भारतीय जैन संघटना संभाग एवं जिला सागर द्वारा महिला आश्रम आवासीय विद्यालय में करीब 110 बच्चियों को स्वेटर का वितरण किया गया। बीजेएस रीजनल प्रेसिडेंट मनोज जैन लालो एवं जिला अध्यक्ष राजेश सिंघई ने बताया की बीजेएस द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों को ऊनी स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक जिला सचिव राजेंद्र जैन शिक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने बताया कि बीजेएस द्वारा इस वर्ष लगभग 1000 स्वेटरों का वितरण किए जाने का लक्ष्य बनाया गया है जो की समाजजन के सौजन्य से किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन महिला आश्रम कमेटी के मंत्री राकेश जैन ने किया।
