UN में अकेले पड़े नेतन्याहू, दोस्तों ने भी छोड़ा साथ, इन देशों ने जताया विरोध

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को गाजा में सैन्य कार्रवाई के विरोध में भारी विरोध झेलना पड़ा और कई देशों ने वॉकआउट कर हॉल छोड़ दिया।

 इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नेतन्याहू ने शुक्रवार को महासभा को संबोधित किया, लेकिन इस दौरान हॉल में मौजूद अधिकांश देशों ने गाजा में इजरायली सेना द्वारा किए जा रहे सैन्य अभियान का विरोध जताते हुए वॉकआउट करने का फैसला किया और हॉल छोड़कर बाहर चले गए।

अपने भाषण के दौरान नेतन्याहू ने हमास पर जमकर हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल का मकसद फिलिस्तीनी संगठन हमास को पूरी तरह समाप्त करना है। साथ ही, उन्होंने ईरान और यमन के हूती विद्रोहियों पर भी तीखा हमला बोला।

Next Post

ट्रंप ने कर दिया गाजा युद्ध के अंत का ऐलान

Sat Sep 27 , 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष को शांत करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब होने का दावा किया है, जो बंधकों की रिहाई और युद्ध समाप्ति की दिशा में निर्णायक होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर एक […]

You May Like