ट्रंप ने कर दिया गाजा युद्ध के अंत का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष को शांत करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब होने का दावा किया है, जो बंधकों की रिहाई और युद्ध समाप्ति की दिशा में निर्णायक होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका गाजा में जारी संघर्ष को शांत करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब पहुंच चुका है। उनके मुताबिक, यह समझौता न सिर्फ गाजा में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करेगा, बल्कि युद्ध को समाप्त करने की दिशा में भी निर्णायक कदम साबित होगा।

यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस लॉन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जब वह राइडर कप कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि गाजा पर एक समझौता बेहद करीब है।” ट्रंप इससे पहले भी इजरायल और हमास के बीच एक अनौपचारिक युद्धविराम करा चुके हैं। हालांकि, समझौता होने के 24 घंटे के भीतर ही इजरायल ने इसे तोड़ दिया था।

Next Post

अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से आरोपी ने किया जानलेवा हमला

Sat Sep 27 , 2025
जियावन: जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ाडाड़ गांव के भाट जंगल में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधेड़ पर चाकू से हमला किया गया। जहां शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को जंगलों से महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया […]

You May Like

Play sound