अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से आरोपी ने किया जानलेवा हमला

जियावन: जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ाडाड़ गांव के भाट जंगल में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधेड़ पर चाकू से हमला किया गया। जहां शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को जंगलों से महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज जारी है।जियावान थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भाट जंगल में शिवमोहन सिह गोंड़ निवासी बढ़नई के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारने की शिकायत की गई थी।

जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अधेड़ पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी उसी के गांव का है। आरोपी बूधन बैगा उर्फ बुधना बैगा निवासी बूढ़ाडांड भाठ टोला के एवं आहत का पूर्व में जंगल से लकड़ी काटने पर विवाद हुआ था। जहां आरोपी ने गुस्सा में आकर जान से मरने की नियत से चाकू से हमला कर जंगल में भाग गया।

Next Post

जल संरक्षण के लिए खंडवा को मिलेगा 2 करोड़ का पुरस्कार

Sat Sep 27 , 2025
खण्डवा: भारत सरकार के जल शक्ति अभियान- कैच द रेन के तहत शुरू की गई जल संचय, जन भागीदारी पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए खण्डवा जिले को 2 करोड़ रूपये […]

You May Like

Play sound