मेक्सिको सिटी, 18 मार्च (वार्ता) होंडुरास के रोआटान द्वीप से उड़ान भरते ही एक छोटा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
होंडुरास के बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री, ओक्टावियो पिनेडा ने बताया कि विमान में 15 यात्री और तीन चालक दल के सदस्य सहित 18 लोग सवार थे।
होंडुरास के राष्ट्रीय 911 आपातकालीन प्रणाली के राष्ट्रपति आयुक्त मिरोस्लावा सेरपस ने शिन्हुआ ने बताया कि विमान का इंजन बंद हो गया और यह हवाई पट्टी से लगभग एक किलोमीटर दूर समुद्र में गिर गया।
लान्हसा कंपनी के इस विमान ने होंडुरास के जुआन मैनुअल गाल्वेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (रोआटान) से ला सीबा शहर के लिए उड़ान भरा था।
Next Post
इज़रायली टैंकों ने खान यूनिस के पूर्व में अबासन पर की गोलीबारी
Tue Mar 18 , 2025
यरूशलेम, 18 मार्च (वार्ता) इज़रायली टैंकों ने खान यूनिस प्रांत के पूर्व में स्थित अबासन शहर के पूर्वी इलाकों में भारी गोलाबारी की। अल जजीरा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के एक बयान के अनुसार इज़रायल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर […]

You May Like
-
1 month ago
ओंकारेश्वर में प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध
-
2 months ago
मौसमी फेरबदल के चलते 5 डिग्री गिरा दिन का पारा
