महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी युवक अमित मूलतः खंडवा के रहने वाले हैं और भोपाल में रहकर वर्तमान में अलग-अलग कंपनी में काम करते हैं. करीब एक साल पहले अमित ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया. अमित उस दौरान पीड़िता को घुमाने के बहाने हबीबगंज इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपी लगाया है कि युवक तब से लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा है. महिला ने हाल ही में जब अमित पर शादी का दबाव बनाया, तो वह अपनी बात से मुकर गया. पीड़िता को यह भी जानकारी मिली कि अमित पहले से ही शादीशुदा है. धोखे का एहसास होने पर महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. हबीबगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

शराब का व्यापार कोई मौलिक अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने सोम डिस्टलरीज के लाइसेंस निलंबन के मामले में सुरक्षित अपना फैसला मंगलवार को सुनाया। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि शराब का व्यापार कोई मौलिक अधिकार नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित करना या निरस्त किया […]

You May Like