31 वारंटी, 22 तस्कर, 4 चाकूबाज पकड़ाए

जबलपुर: बीते चौबीस घंटे पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले कई वर्षो से फरार 7 गैरम्यादी, 24 म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही 22 व्यक्तियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 75 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 48 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी।

4 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 4 चाकू जप्त किये गये। 5 जुआडियों को जुआ खेलते हुये एवं 7 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया जुआडियो एवं सटोरियो के कब्जे से 17 हजार 832 रूपये जप्त किये गये।

Next Post

पचमढ़ी : फुटबॉल शिविर में खिलाड़ियों ने वीर सैनिकों को दी शुभकामनाएं

Thu May 22 , 2025
पचमढ़ी। सांदीपनी विद्यालय पचमढ़ी में ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण में 70 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विश्व के साथ ही पचमढ़ी के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल में पचमढ़ी से कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी प्रतिभाएं उभरती हैं। इनमें से ही कई युवा देश की तीनों सेनाओं एवम […]

You May Like