गायब हुई युवती की तलाश में पिता लगा रहे थाने के चक्कर

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से एक युवती के दोबारा गायब होने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि युवती को पहले भी बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाया गया था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया था. अब फिर से युवती के लापता होने के बाद पिता न्याय के लिए अधिकारियों और संगठनों से मदद मांग रहे हैं.
पीड़ित पिता ने विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश शर्मा और विहिप नेता तन्नू शर्मा से मिलकर अपनी पीड़ा साझा की.

उनका कहना है कि कई दिनों से वे थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी बात गंभीरता से नहीं ले रही. पिता का आरोप है कि थाना स्तर पर उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि बेटी बालिग है, इसलिए कार्रवाई संभव नहीं है. पीड़ित का कहना है कि उन्हें किसी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दी. शिकायत दर्ज कराने पर थाना प्रभारी ने उन्हें बुलवाया, लेकिन हेल्पलाइन पर पहले शिकायत कट गई और बाद में आश्वासन दिया गया कि शिकायत दर्ज कर लेंगे. पिता ने इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस की लापरवाही के आरोप लगाए हैं. फिलहाल युवती की तलाश जारी है.

Next Post

चार मौतों के बाद भी नहीं थमी रफ्तार, अंधाधुंध दौड़ती गोलू की बसों पर करणी सेना ने लगाया ब्रेक

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर: बाईपास पर शुक्ला ब्रदर्स की बस से हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत के बाद भी बसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है, गोलू लिखी बसें अब भी सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ रही हैं. लापरवाह संचालन से गुस्साए लोगों और संगठनों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया.सांवेर […]

You May Like