मुंबई, 17 सितंबर (वार्ता) विदेशी निवेशकों के सकारात्मक रुख और शेयर बाजार में जारी तेजी से बुधवार को रुपये में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 24 पैसे की जबरदस्त मजबूती के साथ 87.85 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
भारतीय मुद्रा चार दिन में 50 पैसे मजबूत हो चुकी है। इससे पहले मंगलवार को यह सात पैसे की बढ़त के साथ 88.09 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये में आज शुरू से ही जबरदस्त तेजी रही। यह 25 पैसे चढ़कर 87.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन 87.7150 रुपये प्रति डॉलर से 87.8650 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा।
विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार दूसरे सप्ताह भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल बने हुए हैं। इससे रुपये में मजबूती दर्ज की जा रही है। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों की तेजी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिल रहा है।
Next Post
स्पिनी ने पुरानी कारों पर विशेष छूट की घोषणा की
Wed Sep 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वाहनों की कीमतों में कटौती से पहले पुरानी कारों के विक्रेता स्पिनी ने तत्काल प्रभाव से अपने ग्राहकों के लिए छूट की घोषणा की है। स्पिनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हालांकि जीएसटी में पुरानी […]

You May Like
-
10 months ago
दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या
