पचमढ़ी : फुटबॉल शिविर में खिलाड़ियों ने वीर सैनिकों को दी शुभकामनाएं

पचमढ़ी। सांदीपनी विद्यालय पचमढ़ी में ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण में 70 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विश्व के साथ ही पचमढ़ी के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल में पचमढ़ी से कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी प्रतिभाएं उभरती हैं। इनमें से ही कई युवा देश की तीनों सेनाओं एवम पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिसका श्रेय इस प्रशिक्षण शिविर एवम उनके कठोर परिश्रम को जाता है। ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति तिरंगे के साथ फोटो के माध्यम से अपनी कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त किया है साथ ही ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता हेतु वीर सैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

लाखों की हेराफेरी, कार बाजार संचालक पर प्रकरण दर्ज

Thu May 22 , 2025
जबलपुर: मदनमहल पुलिस ने लाखों की हेराफेरी करने वाले एन.आर. कार बाजार संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अब्दुल अज्जू खान 25 साल निवासी तिंदुआ बम्हनी चौकी पिंडरई थाना नैनपुर जिला मंडला ने लिखित शिकायत की कि […]

You May Like