लाखों की हेराफेरी, कार बाजार संचालक पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: मदनमहल पुलिस ने लाखों की हेराफेरी करने वाले एन.आर. कार बाजार संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अब्दुल अज्जू खान 25 साल निवासी तिंदुआ बम्हनी चौकी पिंडरई थाना नैनपुर जिला मंडला ने लिखित शिकायत की कि अख्तर खान की तीन पत्ती चौक थाना मदनमहल जबलपुर में एनआर कार बाजार नाम से ऑटो डील की दुकान है।

एनआर कार बाजार गया जहॉ अख्तर खान ने बोलेरो वाहन माडल 2017 को दिखाया, गाड़ी का नम्बर एमपी 16 बी डी 1069 था। इस गाड़ी का सौदा 6,70,000 रूपये में तय हुआ । इसके बाद अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता से अख्तर खान के बताये गये फोन पे मोबाईल नम्बर के माध्यम से 70,000 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया इसके अतिरिक्त 1,60,000 रुपए दुकान में नगद दिया।

इसके बाद अख्तर का भांजा अफजल बुलेरो को 12 जनवरी 2025 को सिवनी जिले के कहानी ग्राम में हैंडओवर किया, जहां ड्राइवर को 50,000 की राशि नगद दी थी। अख्तर को कुल राशि 2,80,000 रुपए दे चुका था। गाड़ी पर 4 लाख रूपये महिन्द्रा बैंक शाखा मंडला से फायनेंस कराया है। 3 लाख 40 हजार की राशि फायनेस होकर अख्तर खान के खाता में आ चुकी है। महिन्द्रा फायनेंस वाले बोले कि 50 हजार रूपये जब देंगें जब गाड़ी की आरसी तुम्हारे नाम पर आ जायेगी। परन्तु अख्तर व्दारा गाडी उसके भाई के नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई गई।

अख्तर खान को गाडी के पूरे पैसे दे चुका है परन्तु अख्तर ने नबल किशोर तिवारी को पैसे ना दे कर पूरे पैसे स्वंय रख लिया और उसें दोबारा से नबल किशोर को 1 लाख 85 हजार रूपये देना पडा। अख्तर से जब अपना पैसा मांगता है तो अख्तर आज कल आज बोल कर टाल देता ह। शिकायत पर आरोपी आसिफ अख्तर 40 वर्ष निवासी मौलाना की गली कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है।

Next Post

तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश, दर्जनों जगह पेड़ गिरे, रात भर अंधेरे में रहा आधा ग्वालियर

Thu May 22 , 2025
ग्वालियर: समूचे ग्वालियर चंबल अंचल में आज आधी रात के करीब अचानक मौसम बदला। धूल भरी तेज आंधी चलने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगह ओले गिरे हैं। तेज हवाएं चलने की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जो सुबह तक नहीं आई […]

You May Like